फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bhajans and kirtans echoed in temples on the occasion of Shri Krishna's Barhi.

Azamgarh News: श्रीकृष्ण की बरही पर मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bhajans and kirtans echoed in temples on the occasion of Shri Krishna's Barhi.
श्रीकृष्ण की बरही पर अतरौलिया मेें आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग । संवाद
जिले के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बरही धूमधाम से मनाई गई। शाम को भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर से सटे मोजरापुर स्थित बाबा पांडेश्वर नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही मनाई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन-कीर्तन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामचंद्र यादव, संजय यादव, राणा मौजूद रहे।
बूढ़नपुर: चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण की बरही पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। गुडलक सिंह, अनिल पांडेय मौजूद रहे।

अतरौलिया: कस्बा स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंगलवार देर रात बरही के अवसर पर भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटी रही। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। इस मौके पर प्रशांत निषाद, सुग्रीव मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण की बरही पर अतरौलिया मेें आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग । संवाद

श्रीकृष्ण की बरही पर अतरौलिया मेें आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed