फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher's union election notification released

Azamgarh News: शिक्षक संघ चुनाव की अधिसूचना जारी

Fri, 25 Nov 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher's union election notification released
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शुचिता श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर दी। 30 नवंबर को श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी परिसर में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव में आजमगढ़ के 10 और मऊ जनपद के 04 एडेड महाविद्यालय के शिक्षक मतदान करेंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष का एक पद, उपाध्यक्ष के तीन पदों में एक पद महिला शिक्षिका के लिए आरक्षित, महामंत्री का एक पद, संयुक्त मंत्री के तीन पदों में एक पद महिला शिक्षिका के लिए आरक्षित, कोषाध्यक्ष का एक पद, कार्यालय मंत्री का एक पद जो आजमगढ़ जनपद के किसी भी महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका के लिए है। इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि के दो पद और सह मंत्री के एक पद पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिये वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह और महामंत्री डा. राहुल सिंह ने प्रो. हिमांशु सिंह उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी, टीडी पीजी कॉलेज, जौनपुर, प्रो. सर्वेश पांडेय प्राचार्य डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ एवं प्रो. अखिलेश चंद्र शिक्षा संकाय श्री गांधी पीजी कॉलेज, मालटारी को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव मीडिया प्रभारी प्रो. अखिलेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सभी उच्च अधिकारियों की देख रेख में शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकार है चुनाव का कार्यक्रम
- पर्चा बिक्री: सुबह नौ बजे से 10 बजे तक।
- नामांकन फॉर्म जमा: सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक।
- नामांकन पत्रों की जांच: सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक।
- प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन: 11 बजे।
- नामांकन वापसी: 11 बजे से 11.30 बजे तक।
- वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन: 11.30 बजे तक।
- मतदान: 12.30 बजे से 3.30 बजे तक।
- मतगणना: 3.30 बजे से समाप्ति तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed