फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tas decided to win defeat for BDC post

टास से हुआ बीडीसी पद के लिए हार जीत का फैसला

Mon, 03 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tas decided to win defeat for BDC post
ठेकमा/सरायमीर (आजमगढ़)। ठेकमा विकास खंड में रात को हुई मतगणना में भैंसकुर क्षेत्र पंचायत सीट पर राकेश और फिरतू के बीच मुकाबला बराबर हो गया। इसके बाद टास से हुए फैसले में राकेश को विजयी घोषित किया गया। भैसकुर का क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों को 310-310 मत प्राप्त हुए। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों में हार जीत का फैसला टास से किया गया। वहीं मिर्जापुर विकास खंड में जारी मतगणना में क्षेत्र पंचायत सीट सुरही बुुजुर्ग में भी दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला बराबर हो गया। दोनों प्रत्याशी कवलधारी और रामानंद को 149-149 मत प्राप्त हुए। इसके बाद दोनों के बीच टास कराया गया। जिसमें कवलधारी को विजयी घोषित किया गया। विकास खंड के कई काउंटरों पर मतगणना काफी देर से शुरू हुई। जिसके कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को परिणाम जानने में देरी हुइ। रात में कई बार पुलिस को लोगों को समझाने बुझाने के बाद हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा क्योंकि बिना पास के भी काफी संख्या में लोग मैदान में आ जाते थे। जिससे कोरोना संक्रमण के इस दौर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने की संभावना थी। कई बार पुलिस को लोगों को हटाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed