{"_id":"5eaafd168ebc3e90a9391130","slug":"system-improved-due-to-corona-infection-90-percent-of-the-city-drains-cleaned-azamgarh-news-vns522733689","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के चलते सुधर गई नपा की व्यवस्था, शहर की 90 प्रतिशत नाले-नालियां हुई साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के चलते सुधर गई नपा की व्यवस्था, शहर की 90 प्रतिशत नाले-नालियां हुई साफ
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के साथ ही नपा प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय है। शहर के सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही नपा प्रशासन ने बरसात के पूर्व कराई जाने वाली नाले-नालियों की सफाई का कार्य भी 90 प्रतिशत तक पूरा करा लिया है। इतना ही नहीं तीन वक्त शहर की सड़कों पर नपा के कर्मचारी झाड़ू लगा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के फैलाव पर लगाम लगाने की कवायद के तहत साफ-सफाई का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने एक माह से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त कर रखा है। जिला प्रशासन भी नगर पालिका प्रशासन के व्यवस्थाओं से संतुष्ट है तो वहीं शहर के लोग भी आपदा की इस घड़ी में नपा की व्यवस्थाओं को काफी बेहतर बता रहे हैं। सफाई इंस्पेक्टर महेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में नपा के पास कुल 142 सफाई कर्मचारी है। इन कर्मियों की तीन-तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगा कर सफाई कराई जा रही है। सुबह, दोपहर व रात तीन वक्त शहर की सड़कों पर झाडू लगवाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रतिदिन कूड़ा सड़कों से उठ रहा है। वर्तमान में शहर की सफाई व्यवस्था को शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह से व्यवस्थित कर दिया गया है। शहर के लगभग 90 प्रतिशत नाले-नालियों की सफाई का कार्य भी पूरा करा दिया गया है। लॉक डाउन के चलते बाजार बंद है, जिसके चलते नाले-नालियों की सफाई कराने में काफी आसानी भी हुई है।
शहर के साथ कई सरकारी भवनों में भी करा रहे सफाई
आजमगढ़। ईओ नगर पालिका शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ ही रोडवेज परिसर में भी साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। यहां बाहर से छात्रों व मजदूरों का आन हो रहा है, जिसके चलते पूरे परिसर में प्रतिदिन नपा की टीम सफाई में लगी है। इतना ही नहीं जिले में बाहर की फोर्स भी पॉलीटेक्निक कालेज व डीएवी में रूकी हुई है। इन स्थानों पर भी नपा के कर्मचारियों की ड्यूटी सफाई व्यवस्था में लगायी गई है।
विज्ञापन
तीमारदारों के भोजन की भी निभा रहे जिम्मेदारी
आजमगढ़। जिला व महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को तो अस्पताल प्रशासन द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाता है लेकिन मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए लॉक डाउन के चलते भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसकी शिकायत भी भाजपा नेताओं ने डीएम से किया था। डीएम के निर्देश पर नपा प्रशासन द्वारा इन दोनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए दोनो वक्त के भोजन की भी व्यवस्था ईओ द्वारा करायी गई है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के माध्यम से नपा इन दोनों स्थानों पर दोनों वक्त तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करा रही है।