फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of young man living in in-laws' house

ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत

Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young man living in in-laws' house
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव कस्बा निवासी एक युवक अपने ससुराल में ही रहता था। जहां शुक्रवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने ससुराल वालों पर युवक के हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सठियांव कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन निवासी कन्हैया गुप्ता ने अपने पुत्र अमित की शादी सिधारी निवासी मिठाई गुप्ता की पुत्री रेखा गुप्ता से किया था। शादी के कुछ ही दिन बाद दंपत्ति में तनाव शुरू हो गया। इतना ही नहीं सखी आशा ज्योति केंद्र की मध्यस्थता में 23 मई 2019 को दोनों के वैवाहिक संबंध खत्म हो गए और एक दूसरे के समानों की भी अदला-बदली हो गई। इसके बाद अमित जीविकोपार्जन के लिए मुम्बई चला गया। कुछ माह बाद ही रेखा भी मुम्बई अमित के पास पहुंची और फिर से साथ रह कर नया जीवन जीने की बात की। इसके बाद दोनों पुन: पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दोनों के संबंध इतने मधुर हो गए कि अमित अब अपने घर आने के बजाए ससुराल ही आने-जाने लगा। अमित का ज्यादा समय ससुराल में ही गुजरने लगा। कुछ दिनों पूर्व वह अपने चचेरी बहन की शादी में घर आया था और रात में दो बजे ही चला गया। शुक्रवार की शाम संदिग्धावस्था में अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर घर आए। जहां अमित के शरीर पर चोट के निशान देखने पर परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में रेखा ने अपनी सास के पास फोन किया और कहा कि अमित की तबियत ज्यादा खराब है। कुछ देर बार पुन: फोन आया कि अमित ने जहर खा लिया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed