फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspected death of man in Azamgarh, relatives expressed fear of murder

संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 21 Oct 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Suspected death of man in Azamgarh, relatives expressed fear of murder
कप्तानगंज। पियरिया गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पियरिया गांव निवासी लालचंद (55) पुत्र स्व. रामअजोर मंगलवार की रात खाना खाकर घर के सामने अपनी पान की गुमटी के पास तख्त पर बैठा था। रात 12 बजे तक वह अपने बिस्तर पर सोने के लिए नहीं पहुंचा। इस पर पत्नी मालती देवी ने घर से बाहर आकर देखा तो लालचंद तख्त से कुछ दूरी पर औंधे मुंह गिरा था और उसके मुंह से खून आ रहा था। इस पर परिजनों ने रात में ही सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। वहीं कप्तानगंज पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed