फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supporters of SP and BJP stood till the last moment

अंतिम समय तक डटे रहे सपा और भाजपा के समर्थक

Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Supporters of SP and BJP stood till the last moment
ेलईसा मतगणना के पास सर्मथकों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
जिले की दस विधान सभा सीटों की मतगणना दो जगहों पर कराई गई। विधान सभा आजमगढ़ सदर, मुबारकपुर, सगड़ी, गोपालपुर व अतरौलिया की मतगणना एफसीआई गोदाम बेलइसा और विधान सभा मेंहनगर, लालगंज, निजामाबाद, दीदारगंज व फूलपुर पवई की मतगणना एफसीआई गोदाम चकवल में हुई। दोनों मतगणना केंद्रों पर पर सभी सभी प्रत्याशियों के समर्थक रुझान जानने के लिए आखिरी समय तक डटे रहे।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र चकवल और बेलइसा पर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्र के बाहर का नजारा मेले जैसा हो गया था। जैसे- जैसे चरणवार मतगणना आगे बढ़ी, रुझान जानने के लिए समर्थकों की भीड़ बढ़ती गई। दोनों मतगणना केंद्र पर दिन भर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद जब कुछ स्थिति साफ हुई तो मतगणना केंद्र के बाहर सिर्फ सपा और भाजपा के ही कार्यकर्ता नजर आये। बाकी दलों के नेता और समर्थक तो रुझान में अपने प्रत्याशी को काफी पीछे होते देख वहां से खिसकने लगे थे।
विज्ञापन

दोनों मतगणना केंद्रों पर नजर डाली जाए तो चुनाव परिणाम आने तक सपा और भाजपा के ही कार्यकर्ता अंतिम समय तक नजर आए। मतगणना शुरू होने से लेकर समाप्ति तक हर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का काफी खराब प्रदर्शन रहा। कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाया। जिले में दूसरे नंबर की पार्टी कही जाने वाली बसपा इस चुनाव में जिले की दसों विधान सभा में तीसरे नंबर पर चली गई। मुबारकपुर में बसपा चार राउंड की मतगणना तक दूसरे नंबर पर रही उसके बाद एआईएमआईएम प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्उू जमाली ने बढ़त बनानी शुरू की तो बसपा यहां भी तीसरे नंबर पर चली गई। अन्य विधान सभाओं में शुरू से ही हर राउंड में सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला देखा गया। मतगणना के दौरान कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी व समर्थक अपने को काफी पीछे देखते हुए एक-एक कर धीरे-धीरे मतगणना केंद्र बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed