{"_id":"642f15cec4e985f2370d91d4","slug":"summons-in-the-matter-of-land-acquisition-azamgarh-news-c-20-1-141924-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भूमि कब्जा कराने के मामले में कानूनगो-लेखपाल समेत आठ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भूमि कब्जा कराने के मामले में कानूनगो-लेखपाल समेत आठ तलब
विज्ञापन
आजमगढ़ । जमीन पर कब्जा करने, मारने-पीटने के मामले में सुनवाई करने के बाद अदालत ने कानूनगो व लेखपाल समेत आठ लोगों को तलब किया है। न्यायालय ने उपस्थित होने के लिए 26 मई की तिथि तय की है। मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव का है। बीबीपुर गांव निवासी बुद्धू चौहान ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि विपक्षी जियालाल उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता था। तहसील में प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने सीमांकन कराया। इसके बाद भी उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया।
इसके बाद उसने जिला प्रशासन से गुहार लगाई। जिस पर एडीएम ने एसडीएम निजामाबाद को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। एडीएम के आदेश का पालन तहसील प्रशासन ने नहीं किया। इतना ही नहीं क्षेत्रीय कानूनगो जयप्रकाश, लेखपाल रीता गौतम, जियालाल, नंद किशोर, हीरालाल, प्रमोद पूर्व प्रधान राजेश , प्रवीण कुमार व अनुपम ने पांच जून 2021 को गालियां देते हुए उसकी पिटाई भी किए और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
परिवार पर अमर मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 देवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए आरोपी कानूनगो जयप्रकाश, लेखपाल रीता गौतम समेत सभी आठ लोगों को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट में आरोपियों के उपस्थित होने के लिए 26 मई की तिथि मुकर्रर की गई है।