फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar mill general manager visited sugarcane purchasing centers

चीनी मिल महाप्रबंधक ने गन्ना क्रय केंद्रों का लिया जायजा

Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill general manager visited sugarcane purchasing centers
अतरौलिया में गन्ना केंद्र का निरीक्षण करते महाप्रबंधक चीनी मिल डीपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। सठियांव चीनी मिल के महाप्रबंधक डीपी सिंह एवं मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह ने क्षेत्र के अतरैठ, अतरौलिया, बुढ़नपुर, मदियापार, आदि गन्ना क्रय केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से उनकी समस्या जानी और कहा कि जल्द से जल्द गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचा दें ताकि ताकि चीनी मिल में नो-केन न हो।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि चार-पांच दिनों से चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना नहीं मिलने के कारण मिल बार-बार नो-केन हो जा रही है। ऐसे में किसानों से मिलकर गन्ने की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की गई। किसानों को जागरूक किया गया कि वे गन्ने को अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर भेज दें ताकि चीनी मिल का पेराई सत्र जल्द पूरा कर लिया जाए। जिस भी किसान के पास चीनी मिल के आपूर्ति हेतु गन्ना है वे एक-दो दिन के अंदर अपने नजदीकी गन्ना क्रय केंद्रों पर आपूर्ति कर दें। इस समय चीनी मिल के सारे गन्ना क्रय केंद्र पर खरीद की जा रही है। मुख्य गन्ना अधिकारी ने मौजूद किसानों से कहा कि जिस भी किसान के पास अगेती प्रजाति की गन्ना है, वे उसे बीज के लिए सुरक्षित रखें। ताकि गन्ना बुवाई में नजदीकी किसानों को उसे बीज के रूप में चीनी मिल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बीज के लिए दिए गए गन्ने को किसान के बेसिक कोटा में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed