फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Succeeding due to conflicts: Lal Bihari

संघर्षों के बदौलत मिली कामयाबी : लालबिहारी

Tue, 08 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Succeeding due to conflicts: Lal Bihari
मेंहनगर। तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को वाराणसी खंड के नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव का स्वागत वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में किया। संचालन संगठन के मंत्री रामदरश राम ने किया। नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी ने कहा कि यह मेरा गृह ब्लाक और तहसील है। यहां के बार में भी सक्रियता रही है। जीत में शिक्षकों के साथ ही अधिवक्ताओं की भी भागीदारी रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की लड़ाई के साथ अधिवक्ताओं की लड़ाई में भी पीछे नही रहेंगे। वादकारियों के हितों के लिए मैंने हमेशा संघर्ष किया है। आप सभी लोग इस लड़ाई को जरूर लड़िए। अधिवक्ता समाज का दर्पण है। अधिवक्ताओं को उनका हक दिलाने के लिए काम करेंगे। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बेचारा शब्द से संबोधित किया जाता था। उनके मतदाता बनकर प्रतिनिधि चुनने का काम छीन लिया गया था। इसकी लड़ाई लड़कर हक दिलाने का काम किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रामजीत यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी सदन तक एक लंबा सफर तय कर पहुचे हैं। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने आभार जताया। जिला पंचायत सदस्य लालसा राम, विनोद सिंह, अनिल कुमार वर्मा,अशोक यादव, अरविंद सिंह, राजबहादुर सिंह, शोभनाथ यादव, राजन्म सिंह, कमलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed