{"_id":"59fdfc0a4f1c1bce408b4a40","slug":"stoning-on-police-fled-punk-three-soldiers-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव कर भागे बदमाश, तीन सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव कर भागे बदमाश, तीन सिपाही घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भंवरनाथ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात साढ़े ग्यारह बजे पिकअप सवार पशु तस्करों ने कंधारपुर थाना प्रभारी और डायल 100 की जीप पर पथराव करते हुए फरार हो गए। ईंट पत्थर से जहां दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठे तीन सिपाही घायल हो गए जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद पुलिस भाग रहे तस्करों को पकडने के लिए मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट मोड़ पर एक ट्रक खड़ा कर दिया। लेकिन तस्कर ट्रक को भी क्षतिग्रस्त करते हुए भाग निकले और रौनापार थाना क्षेत्र में घाघरा नदी के तराई वाले गांव में घुस गए।
देवारा की तरफ पिकअप सवारों के भागने के बाद पुलिस आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और बैरंग लौट आई। शनिवार को कंधरापुर थाने के एचसीपी हंसराज ने तहरीर देकर एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह को सूचना मिली की बदमाश शहर में लूटकर भाग रहे हैं। बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए सरिता सिंह दलबल के साथ शहर की तरफ चल दी।
रात साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही उनकी गाड़ी भंवरनाथ से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि वहां एक पिकअप खड़ी कर दस से बारह लोग टहलते हुए दिखे। शक होने पर सरिता ने अपनी गाड़ी वहां रोकवा दी। पुलिस की जीप देखते ही नीचे उतरे लोग पिकअप पर चढ़कर पथराव करने लगे।
पत्थर लगने से जहां पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस जब तक मामले को कुछ समझ पाती कि बदमाश पिकअप लेकर शहर की तरफ भागने लगे और भंवरनाथ चौराहे पर लगी पिकअप पर पथराव कर दिया। इसमें कंधरापुर थाने के सिपाही कृष्णा राठौर, एचसीपी हंसराज सहित तीन लोग घायल हो गए।
तभी शहर की तरफ से आते हुए डायल 100 की 18 नंबर की गाड़ी दिखी तो बदमाश उसपर भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस गाड़ी में सवार लोग भी चुटहिल हो गए। पिकअप शहर की तरफ भागने की सूचना पर सीओसिटी सच्चिदानंद के नेतृत्व में शहर कोतवाली, सिधारी, मुबारकपुर, बिलरियागंज, जीयनपुर की पुलिस घेराबंदी करने में जुट गए और मुबारकपुर थाने के बनकट चौक पर पिकअप रोकने के लिए एक ट्रक खड़ा कर दिया गया।
पशु तस्कर ट्रक और वहां खड़े पुलिसवालों पर पथराव करते हुए रौनापार की ओर भाग निकले। पुलिस ने काफी देर तक इनका पीछा किया लेकिन पिकअप घाघरा नदी के तराई वाले गांव में घुस जाने से पुलिस आगे जाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाई और रात ढाई बजे के करीब वापस लौट गई।
शनिवार को घटना के संबंध में घायल एचसीपी हंसराज ने कंधरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक दर्जन से अधिक पिकअप सवार बदमाशों को आरोपित किया है। 0000 सक्रियता के चलते मिली सफलता आजमगढ़ (ब्यूरो)। शुक्रवार की देर रात जिस समय पुलिस पिकअप सवार पशु तस्करों को पकडने के लिए उनका पीछा कर रही थी।
उस समय एसपी ने सभी थानों को एलर्ट करते हुए तलाशी लेने का निर्देश दिया। इस दौरान गंभीरपुर थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान एक पिकअप पर सवार चार तस्करों को पकड़ लिया। पिकअप में आधा दर्जन से अधिक बकरियां भी लदी थी।
पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 0000 कोट पशु तस्करों का गिरोह रात को घूमकर घटनाओं को अंजाम दे रहा। इसी गिरोह के लोगों ने हमलाकर पुलिस की दो गाड़ी और एक ट्रक क्षतिग्रस्त कर दिए। चोट लगने से कुछ सिपाही भी घायल हुए। इन्हें पकडने के लिए काफी प्रयास हुआ। लेकिन हाथ नहीं लगे। इनकी तलाश की जा रही है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपीसिटी