फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The enactment of Lord Shri Ram's divine play commenced with the worship of the crown.

Azamgarh News: मुकुट पूजन के साथ हुआ प्रभु श्रीराम की लीला का शुभारंभ

Sun, 11 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The enactment of Lord Shri Ram's divine play commenced with the worship of the crown.
पुरानी कोतवाली में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला का दृश्य। आयोजक
नगर के पुरानी कोतवाली में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन और हवन-पूजन के साथ हुआ। पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। नारद के वानर रूप को देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वहीं, जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

श्रीरामलीला समिति, पुरानी कोतवाली के तत्वावधान में शाम आठ बजे पूजन-अर्चन के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में श्री आदर्श रामलीला मंडल, जनकपुर (सीतामढ़ी), बिहार के कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रसंग के अनुसार, नारद का अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु उन्हें वानर रूप प्रदान कर देते हैं। इसके बाद नारद श्रीनगर के राजा की पुत्री से विवाह करने पहुंचते हैं। दरबार में उनके वानर रूप को देखकर लोग हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव के भेजे गए दो गण जब नारद को उनका वास्तविक रूप दिखाते हैं, तो वह क्रोधित हो जाते हैं और दोनों को राक्षस बनने का श्राप दे देते हैं। इस प्रसंग पर दर्शक खूब ठहाके लगाते रहे।
श्रीरामलीला समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला के दर्शन करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की। इस अवसर पर सुरेश जायसवाल, श्रीचंद संतोष, सुरेश केसरी, जयप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

000
मुकुट पूजन के साथ सचल रामलीला का शुभारंभ
निजामाबाद। कस्बे की ऐतिहासिक सचल रामलीला का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज परिसर में मुकुट पूजन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर को अयोध्या का स्वरूप दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। पंडित हरिहर पाठक ने विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न कराया। भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। निजामाबाद की सचल रामलीला क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाता है। मुकुट पूजन के साथ रामलीला शुरू होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रकाश चौरसिया, गुलाब जायसवाल, महादेव, मुन्ना चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed