फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Start wearing warm clothes in the morning and evening.

Azamgarh News: सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें

Sat, 18 Oct 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Start wearing warm clothes in the morning and evening.
जिले में दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर बढ़ रहा है। इससे लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रोजाना दिन और रात के तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। मंडलीय जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि बदलते मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 110 से 120 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और मांसपेशियों में दर्द से पीड़ित होेते हैं। डॉ. आरके ने कहा कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहना शुरू कर देना चाहिए। ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
विज्ञापन

पंखा नहीं चलाना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर और वातावरण में नमी की कमी से कोहरे की संभावना तो कम है, लेकिन यह मौसम कई बैक्टीरिया के लिए अनुकूल है, जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed