फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SSO of electricity department attacked with rod and knife

Azamgarh News: बिजली विभाग के एसएसओ पर रॉड व चाकू से हमला

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
SSO of electricity department attacked with rod and knife
रानी की सराय के ऊंची गोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात साढ़े 10 बजे दो बाइक सवार तीन मनबढ़ों ने चाकू व रॉड से हमला बोल दिया। इस दौरान सब स्टेशन पर मौजूद एसएसओ को मनबढ़ों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुचाया। उपकेंद्र पर एसएसओ धर्मवीर यादव निवासी बांकीपुर ड्यूटी पर थे। रात 10:30 बजे दो बाइक सवार तीन लोग उपकेंद्र पर पहुचे और उन पर रॉड व चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन कर लाइनमैन व अन्य कर्मी के साथ ग्रामीण पहुंच गए तो हमलावर धमकी देते हुए मौके पर बाइक छोड़ फरार हो गए। सूचना पर यूपी 112 भी मौके पर पहुंची और घायल एसएसओ को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही हमलावरों की दोनों बाइकों को थाने ले गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर शशांक सिंह, उदयभान मौर्य व तबरेज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed