फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special Officer of Azamgarh reviewed the problems of Containment Zone

आजमगढ़ के विशेष कार्याधिकारी ने कंटेनमेंट जोन का लिया जायजा

Thu, 28 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Special Officer of Azamgarh reviewed the problems of Containment Zone
कंटेनमेंट जोन बिगई बाग चकसेठवल का निरीक्षण करते विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार, सीएमओ सहित अन्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विशेष कार्याधिकारी एवं भावी जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कंटेनमेंट जोन शहर के सैयद बाबा कॉलोनी, शेल्टर होम आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, तहसील लालगंज के कंटेंमेंट जोन मेंहरोकलां, जियापुर दक्षिणी, शेल्टर होम श्री शारदा माता प्रसाद महाविद्यालय मई खरगपुर, जीडी मेमोरियल स्कूल और फेसिलेटी क्वारंटीन सेंटर ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कंटेनमेंट जोन में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूध, फल, सब्जी, किराना के सामानों को डोर-टू-डोर उपलब्ध कराएं। कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा के लिए बाहर जा सकता है। इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति न बाहर जाए और न ही बाहरी व्यक्ति आए। उन्होंने ग्राम निगरानी समिति को निर्देश दिए कि बराबर निगरानी करते रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यक्तियों के सैंपल की जांच कराते रहें। शेल्टर होम के निरीक्षण दौरान कम्यूनिटी किचन को देखा। इसी के साथ उन्होंने निर्देश दिए कि किचन में साफ-सफाई रखें। राशन किट भी समय से उपलब्ध कराएं। फेसिलेटेशन सेंटर ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी लालगंज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी और खाना परोसने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध कराएं। इस मौके पर एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, तहसीलदार लालगंज उपस्थित रहे। रानी की सराय में कंटेमेंट जोन बिसई बाग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed