फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP will play for the fifth time in the field, former MLA Ramdrshn

पांचवीं बार सपा से मैदान में उतरेंगे पूर्व विधायक रामदर्शन

Fri, 25 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 25 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP will play for the fifth time in the field, former MLA Ramdrshn
पूर्व विधायक रामदर्शन
बताते चलें कि जिले की दस विधानसभाओं में से एक मात्र मुबारकपुर विधानसभा ऐसी थी, जहां सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि अन्य नौ सीटों पर सपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


 इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली ने जीत दर्ज कराई थी। जबकि सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव दूसरे नंबर पर थे। जबकि रामदर्शन यादव इस क्षेत्र से चुनाव मैदान में भाजपा के टिकट से उतरे थे। साथ ही परिणाम आने पर इन्हें तीसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन


बताते चलें कि रामदर्शन यादव सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। लंबे समय तक ये सपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2012 के चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर इन्होंने सपा का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। साथ ही मुबारकपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे थे। वर्ष 2014 में मुलायम सिंह यादव जब आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किए, तब रामदर्शन यादव भाजपा का दामन छोड़ पुराने घर में अपनी वापसी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया के चुनाव जीतने के बाद प्रदेश सरकार ने रामदर्शन यादव को ग्राम्य विकास विभाग का सलाहकार बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया। इससे पहले वर्ष 1993 में रामदर्शन यादव मुबारकपुर विधानसभा से विधायक चुने गए। इस दौरान सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ी थी। तब से रामदर्शन यादव लगातार चुनाव लड़े। लेकिन सफलता नहीं मिली। मुबारकपुर विधानसभा से रामदर्शन यादव का टिकट फाइनल होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed