फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP leaders said, police action is defeating British rule

अंग्रेजी हुकूमत को मात दे रही पुलिस की कार्रवाई

Fri, 07 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP leaders said, police action is defeating British rule
जिला कारागार में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान बंद लोगों से लिल कर बाहर निकलते विधायक दुर्गा प् - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद और निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बिलरियागंज घटना गिरफ्तार किए गए लोगों से जेल में मुलाकात की। मुलाकात के बाद संयुक्त बयान में कहा कि बिलरियागंज घटना में पुलिस की कार्रवाई ने अंग्रेजों की हुकूमत को भी मात दे दिया। पुलिस की ओर से इनाम घोषित जाना और रात में दी गई दबिश से लगता है कि सरकार के इशारे पर पुलिस दमनात्मक रास्ता अख्तियार कर रही है। इसको समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा कि घटना में शामिल महिलाओं को जिस तरह रात में गोली, डंडे का इस्तेमाल कर वहां से हटाया गया, वह कानून व्यवस्था के विपरीत है। वे लोग अराजक तत्व या गुंडे नहीं थे जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। नाबालिगों को भी पकड़कर थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा। संविधान ने लोगों को असहमति व्यक्त करने का अधिकार दिया है। उसको दमन से दबाना संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। यदि पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रुका तो समाजवादी पार्टी धरना और प्रदर्शन को मजबूर होगी।
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना
सपा नेताओं ने भाजपा को भी निशाने पर रखा। कहा कि सीएए और एनपीआर के समर्थन में भाजपा के लोग बिना अनुमति के प्रचार कर रहे हैं। उनके लिए छूट है। अन्य दलों को अपनी बात रखने के लिए अनुमति मांगने पर भी नहीं दी जा रही है। जनपद में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यदि पुलिस इस बारे में सोचती तो शायद जनता को राहत मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल करेगा दौरा
घटना की तथ्यगत रिपोर्ट तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज का दौरा करेगा। इसमें दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, एमएलसी रामजतन राजभर, विधायक संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, विधायक सुभाष राय शामिल हैं। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed