फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP is corruption in government

सपा की सरकार में है भ्रष्टाचार का बोलबाला

Thu, 25 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP is corruption in government
शहीद सौदागर सिंह स्मारक जूनियर हाईस्कूल पूनापार बड़ागांव में गुरुवार को शैक्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जहां पर देखिए वहां पर लूटखसोट मची है।
विज्ञापन



कहा कि प्रतिभाशाली नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो नौजवान प्रतिभाशाली और योग्य हैं, वे भ्रष्टाचार की वेदी पर बलि चढ़ा दिए जा रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार, राज्य का विकास न करके अपनों का विकास कर रही है।
विज्ञापन



जो पैसा राज्य के विकास में लगाना चाहिए, वह अपनों में खर्च किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश का विकास रुक गया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है, तभी इस प्रदेश का विकास संभव हो सकता है। कहा कि चुनाव अभियान की शुरुआत आजमगढ़ से की है, इसमें यहां के लोगों के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संचालन कमलाकांत सिंह ने किया। इस मौके पर शैलेश राय, जयप्रकाश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश सिंह, तारकेश्वर ओझा, प्रमोद मिश्र, प्रिंस राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed