{"_id":"80b1afb0cb0380b1805ccebf7a23d377","slug":"sp-collector-teacher-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष से मिले शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष से मिले शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति के जिलाध्यक्ष रामअवध यादव भगवानपुर के रहने वाले हैं। उनके पुत्र हरिनरायन यादव को लाटरी सिस्टम से गैस एजेंसी मुहैया कराई गई। लेकिन गांव के निवासी और पट्टीदार, जिनके परिवार में एक आईएएस हैं, के दबाव में जिला प्रशासन शोरूम का निर्माण नहीं करने दे रहा है।
उन्होंने कहा कि रामअवध और उनके परिवार के सदस्य अधिकारियों के यहां चक्कर लगाकर थक चुके हैं।
लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। इस तरह से शिक्षक रामअवध के परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रामअवध यादव के परिवार का उत्पीड़न बंद न हुआ तो शिक्षक मोर्चा वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।
बैठक में प्रांतीय संरक्षक हरिमंदिर पांडेय, रामकरन राय, केदारनाथ यादव, बालेदीन यादव, श्रीपति यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, यशवंत, दिनेश चंद्र पांडेय आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे। बैठक केे बाद शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष से मिला। सपा जिलाध्यक्ष ने मामले को ऊपर तक पहुंचाने का भरोसा दिया।