{"_id":"570e91f74f1c1b3e5f4a6ba6","slug":"sp-bsp-and-the-bjp-had-betrayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा आैर भाजपा ने छला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा आैर भाजपा ने छला
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जनसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील के चुनहवा बाजार में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे कांग्रेस पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जाति की राजनीति नहीं की। प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारे जबसे आई तभी से प्रदेश में विकास कार्य शून्य पर चला गया। सपा, बसपा ने जाति का ऐसा बीज बोया की जाति से अब तक ऊपर जाकर भी नही सोच सके। मोदी सरकार पूँजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में नफरत का बीज बो कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने में लगी है। वहीं हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है। किसान आत्महत्या कर रहा है। चारों तरफ गुंडाराज कायम है। बेरोजगार ठगे जा रहे है। कल कारखाने बेच कर सपा-बसपा के नेताओं ने सिर्फ अपनी तिजोरी भर मौज कर रहे है। वहीँ बीजेपी की सरकार में सराफा कारोबारियों की सुनने वाला कोई नही है। कारीगर भूखों मर रहे हैं।
लेकिन मोदी और अरुण जेटली के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। घर-घर जाए पार्टी की नीतियों को बताए। जनसभा को जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय ने भी संबोधित यिका। संचालन महताब खान ने किया। इस मौके पर हया नोमानी, विद्याधर दुबे, पबारु चौहान, बेलाल अहमद, फारुख अहमद, राजीव मिश्रा, अशोक कुमार, ओपी यादव, प्रशांत राय, कपिलदेव दुबे, प्रवीण दुबे आदि मौजूद रहे।