फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP arrived again to investigate the murder of the couple

Azamgarh News: दंपती हत्याकांड में छानबीन करने फिर पहुंचे एसपी

Thu, 29 Jun 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP arrived again to investigate the murder of the couple
निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी परसहां गांव के पास रविवार की रात वृद्ध दंपती की हुई हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक एक बार फिर परसहां पहुंचे। उन्होंने रास्तों और सीसीटीवी कैमरे को भी देखा कि किस कैमरे की कवरेज कहां तक है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य परसहां गांव पहुंचे जहां दंपती की हत्या हुई थी। वह घर में भी गए और वहां मौजूद बर्तन को भी देखा। इतना ही नहीं उन्होंने आसपास के अलग-अलग रास्तों को भी देखा। इसके बाद वह अगल-बगल के कई गांवों में भी गए। उनके साथ ही महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं जो महिलाओं से बातचीत कर रही थीं। पुलिस इस मामले में अलग-अलग बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं गांव के माहौल को देखते हुए पीएसी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed