फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soldier arrested for taking bribe from a rape victim

दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Soldier arrested for taking bribe from a rape victim
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक सिपाही को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरक्षी ने दुष्कर्म पीड़िता को अनुदान को दिलाने के एवज में 25 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। बालिका के अनुसूचित जाति के होने के कारण इस मामले में अनुदान मिलना था। अनुदान की ढाई लाख रुपये की पहली किस्त बालिका के खाते में आ गई थी। परिवार वालों ने दूसरी किस्त के लिए एसपी कार्यालय में आवेदन किया था। दूसरी किस्त भी भेजने के लिए पुलिस आफिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात आरक्षी दिलीप कुमार भारती ने 25 हजार रुपये की मांग की। बात 20 हजार रुपये में तय हो गई। दुष्कर्म पीड़िता का भाई ने एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर में इसकी शिकायत की। तय योजना के अनुसार शनिवार को एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामाधार मिश्र के कहने पर शिकायतकर्ता ने सिपाही को कुंवर सिंह उद्यान में बुलाया। उसने जैसे ही पैसे दिए, एंटी करप्शन टीम के उसे पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंची, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम में उदय प्रताप सिंह, चंद्रेश यादव, अशोक कुमार, चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र व नीरज मिश्रा शामिल है।
विज्ञापन

वसूली के लिए घर तक भेजा था आदमी
आजमगढ़। शिकायतकर्ता ने बताया कि सिपाही बार-बार फोन करके पैसे मांगता था और हद तो तब हो गई जब उसने पैसे के लिए अपना आदमी उसके घर तक भेज दिया। नहीं पैसा न देने पर दूसरी किस्त न जारी करने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान हो कर ही उसने एंटी करप्शन टीम की मदद की।। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुंवर सिंह उद्यान में आरोपी सिपाही के साथ उसका साथी नरेश मलिक भी मौजूद था, जो उसे धमकी दे रहा था। पुलिस आफिस के सिपाही की गिरफ्तारी ने पुष्ट कर दिया कि यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पुलिस आफिस में कई प्रकोष्ठ है, जहां लोगों को अपने जरूरी काम के लिए आना होता है और बिना पैसा लिए शायद ही यहां कोई काम होता हो। अ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed