फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six rural roads will be built at a cost of 4.17 crore

4.17 करोड़ की लागत से बनेंगी छह ग्रामीण सड़कें

Sat, 27 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Six rural roads will be built at a cost of 4.17 crore
आजमगढ़। पूर्वांचल विकास निधि से ग्रामीण इलाकों की छह सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। लगभग आठ किमी लंबी इन सड़कों का निर्माण 417.10 लाख से किया जाना है, जिसमें 153.76 लाख रुपये जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

मार्च 2018 में पूर्वांचल विकास निधि से जनपद में कई परियोजनाएं मंजूर की गई थीं। धनराशि खर्च नहीं होने के कारण वापस लौट गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर इन परियोजनाओं के स्थान पर जनपद की दूसरी परियोजनाओं की स्वीकृति की धनराशि आवंटित की थी। इस शासन की ओर से जनपद की छह नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। हालांकि जनपद में आचार संहिता लागू होने से इसके निर्माण शुरू होने संशय दिखाई दे रहा है। उक्त सड़कें काफी दिनों से खराब हालत में थीं। इससे किसानों और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है,त उसमें 1.50 किमी लंबे चिल्लूपुर-बिकैनी संपर्क मार्ग का निर्माण 83.84 लाख से कराया जाएगा। पहली किस्त में 33.53 लाख रुपये मिले हैं। 1.15 किमी लंबे अमारी-चंदनी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 57.27 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त में 22.90 लाख मिले हैं। 1.40 किमी लंबे गोपालपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 68.51 लाख से होगा। इसके लिए 27.40 लाख मिले हैं। शहर से सटे 1.20 किमी लंबे अईनिया संपर्क मार्ग के लिए 65.92 लाख स्वीकृत हैं। इसके लिए26.36 लाख मिले हैं। मेजनापुीर-चिरैयाकोट मार्ग से 1.15 किमी लंबे फुलाईच संपर्क मार्ग 60.53 लाख स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त में 24.25 लाख मिले हैं। खरिहानी-बेलहाडीह मार्ग से 1.60 किमी लंबे पिट्ठूपट्टी मार्ग के लिए 80.93 लाख स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त में 32.37 लाख मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से कुछ सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से धनराशि मिलने पर नियमानुसार कार्य शुरू कराया जाएगा।-आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed