फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sisters are also sending sweets, chocolates, and gifts online along with Rakhis.

Azamgarh News: राखी के साथ मिठाई, चॉकलेट और गिफ्ट भी ऑनलाइन भेज रहीं बहनें

Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sisters are also sending sweets, chocolates, and gifts online along with Rakhis.
उर्मिला सोनकर। संवाद
राखी के साथ मिठाई, चॉकलेट और गिफ्ट भी ऑनलाइन भेज रहीं बहनें
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार भले ही भाई-बहन के अटूट प्रेम और परंपरा से जुड़ा हो, लेकिन राखी भेजने का तरीका अब आधुनिक हो गया है। बदलते समय के साथ बहनों ने राखी खरीदने और भेजने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोबाइल पर पसंद की राखी चुनकर ऑर्डर किया जा रहा है, जिसके कारण राखी सीधे भाई के घर तक पहुंच रही है।
ऑनलाइन बाजार में इस बार राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। लकड़ी, चांदी, क्रिस्टल, मेटल, लाइट वाली और फोटो वाली पर्सनलाइज्ड राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा राखी के साथ मिठाई, चॉकलेट, रोली-चावल और ग्रीटिंग कार्ड के कॉम्बो पैक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी से बहनों को बाजार जाने, राखी पैक करने और फिर डाक या कूरियर करने की परेशानी से राहत मिल रही है। घर बैठे ही एक क्लिक पर भाई के घर राखी पहुंच रही है। दूर शहर रह रहे भाई-बहनों के लिए भी यह आसान तरीका हो गया है।
विज्ञापन

दूर रहने वाले भाइयों तक आसानी से पहुंच रही राखी
घर बैठे राखी पसंद करने के बाद भाई का पता दर्ज किया जा रहा है और निर्धारित समय पर राखी सीधे उसके घर पहुंच रही है। दूसरे शहरों में रहने वाले भाई-बहनों के लिए ऑनलाइन राखी भेजना सबसे आसान विकल्प बनता जा रहा है। बजट-फ्रेंडली पैक के अलावा ऑनलाइन मार्केट में 100 रुपये से ऊपर के पैक पर चॉकलेट और गिफ्ट के कॉम्बो ऑफर दिए जा रहे हैं। 300 से 700 रुपये तक की रेंज में काजू, बादाम और अन्य ड्राईफ्रूट्स के साथ प्रीमियम राखी हैम्पर उपलब्ध हैं। इनमें राखी के साथ रोली-चावल, ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां भी शामिल हैं। इस तरह के पैक की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा भाई बाहर रहता है, हर बार उसका आना संभव नहीं है। अब ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से काफी सहुलियत हो गई है। ऑनलाइन राखी और मिठाई सीधे भेज देती हूं। उर्मिला सोनकर, अतरौलिया।

पहले भाई के पास राखी भेजने के लिए डाक या कोरियर का सहारा लेना पड़ता था। अब मोबाइल से ही पसंद की राखी सीधे उसके पते पर भेज देती हूं। यह तरीका काफी सुविधाजनक है। सोनी यादव, अतरौलिया।

उर्मिला सोनकर। संवाद

उर्मिला सोनकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed