फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIR... Vikas at Firoz's house, Anita at Salman's house

Azamgarh News: एसआईआर... फिरोज के मकान में विकास, सलमान के घर में अनितमा

Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
SIR... Vikas at Firoz's house, Anita at Salman's house
मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है मगर सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र कुरेशिया इंटर कॉलेज से जुड़ी सूची के भाग संख्या 155 व 156 में फिरोज के मकान में विकास तो सलमान के मकान में अनितमा पुत्र प्रशांत कुमार तिवारी का पता दर्ज है। मुस्लिम मतदाताओं के घरों में हिंदू मतदाताओं का पता दर्ज होने पर विपक्ष एसआईआर पर सवाल उठा रहा है।

जिले में कुल 33,62,770 हैं मतदाता : एसआईआर के बाद जिले कुल मतदाताओं की संख्या 33,62,770 है। इनमें 18,29,710 पुरुष, 15,33,011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। 6 जनवरी की डाॅफ्ट सूची में 31,47,652 मतदाता थे।
विज्ञापन

पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 27 अक्तूबर 2025 से 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं।
फॉर्म-6 के तहत 2,36,751 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,31,303 दावे और आपत्तियां स्वीकृत की गईं। फॉर्म-7 के जरिये 19,984 नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
फॉर्म-8 के अंतर्गत 57,115 संशोधन स्वीकार किए गए। पूरी प्रक्रिया में कुल 7,68,547 नोटिस जारी कर सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed