फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Silence of rules being flown in the Containment Zone, Administration Silent in Azamgarh

आजमगढ़ : कंटेनमेंट जोन में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन मौन

Wed, 28 Apr 2021 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Silence of rules being flown in the Containment Zone, Administration Silent in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ कागजों में ही कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। आजमगढ़ में अगर कहीं कंटेनमेंट जोन बनाया भी जा रहा है उसमें नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन मौन साधे हैं और लोग कंटेनमेंट जोन में दुुकानें खोलकर संक्रमण को बढ़ाने में लगे हैं।
विज्ञापन


कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कंटेनमेंट जोन एरिया से न तो किसी को बाहर आने की अनुमति होती है ना ही किसी को अंदर जाने की। साथ ही कंटेनमेंट जोन में सारी व्यावसायिक गतिविधि केे बंद कर दिया जाता है। वर्तमान में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


 

प्रशासन द्वारा कागजों में कंटेनमेंट जोन बना दिया जा रहा है लेकिन इसका कितना पालन हो रहा है यह देखने वाला कोई नहीं है। नगर के बदरका क्षेत्र में इसका नजारा आसानी से देखा जा सकता है। बदरका ईदगाह के बाद एक बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इसके बाद नगरपालिका उक्त बिल्डिंग के सामने रस्सी बांधकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। लेकिन बुधवार को कंटेनमेंट जोन बनाई गई बिल्डिंग में स्थित किराना आदि की दुकानें खुली रही। दुकानदार द्वारा लोगों को सामान की बिक्री की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed