{"_id":"6ad12ee289f2f08f5f04355c","slug":"health-department-takes-a-strict-stance-on-nhm-staff-strike-issues-notices-to-three-individuals-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-158932-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, तीन को नोटिस
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।
अनुपस्थित पाए गए तीन संविदाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि ऑनलाइन बैठक में अधिकारियों को कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
कार्य बहिष्कार के कारण अनुपस्थित कर्मचारियों की गैरहाजिरी नियमानुसार दर्ज कर उन्हें नोटिस जारी करने और कार्रवाई की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर समेत किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उपलब्ध कर्मचारियों से काम लेते हुए मरीजों का उपचार, जांच और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जाएं। जो कर्मचारी काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें काम करने से नहीं रोका जाए।
सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को कर्मचारियों की उपस्थिति, जारी नोटिस और की गई कार्रवाई का दैनिक विवरण कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पिछले 15 दिनों से लगातार अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगें नियमानुसार उठा सकते हैं, लेकिन इससे आमजन की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।