आजमगढ़। रोजीरोटी की तलाश में देश के विभिन्न राज्यों में गए प्रवासी श्रमिकों के वापस लौटने का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। गुजरात प्रांत के राजकोट से 1519 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन गुरुवार की शाम छह बजे के बाज आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को शेल्टर होम भेज कर दो दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया।
गुरुवार को भी गुजरात के राजकोट से चली एक विशेष ट्रेन शाम छह बजे जनपद में पहुंची। हालांकि इसे सुबह 11 बजे ही जनपद पहुंचा था, लेकिन सात घंटे लेट पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ही राजस्व विभाग के लेखपालों ने पहले इन यात्रियों का डाटा संग्रह किया और एक-एक कर सभी को ट्रेन से उतारा गया और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद सभी को रोडवेज की बसों से उनके तहसील क्षेत्र में बनाए गए शेल्टर होम पर भेज दिया गया। जहां उन्हें दो दिनों तक रख जाएगा और फिर जांच करा कर उनके घर भेज कर होम क्वारंटीन करा दिया जाएगा। ट्रेन में 1519 श्रमिकों में 338 जनपद के थे और अन्य जनपदों के निवासी थे। दूसरे जनपद के यात्रियों को उनके जनपद में बसों से भेजा गया।

लालगंज के जियापुर में कोरोना संक्रमित मिलने पर उस आइसोलेशन के लिए मेडिकल कालेज ले जाती एंबुलेंस?- फोटो : AZAMGARH

लालगंज के जियापुर में कोरोना संक्रमित मिलने पर गांव को सील करते अधिकारी।- फोटो : AZAMGARH

गुजरात के राजकोट से देर शाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे प्रवासी।- फोटो : AZAMGARH