फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shops selling Hyderabadi caps and shoes are set up in the Eid market.

Azamgarh News: ईद के बाजार में सजीं हैदराबादी टोपियां और जूतियों की दुकानें

Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shops selling Hyderabadi caps and shoes are set up in the Eid market.
शहर के तकिया क्षेत्र में सजी फुटवियर की दुकानें । संवाद
आजमगढ़। ईद पर्व को लेकर शहर के चौक, तकिया और पहाड़पुर इलाके में स्थाई दुकानों के साथ ही पटरी दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजा ली हैं। सुबह और शाम के समय रोजेदार इफ्तार, सहरी के साथ कपड़े, टोपियों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। महिलाओं को हैदराबादी जूतियां खूब भा रही हैंं। ईद की खरीदारी से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार हैदराबादी टोपियों और जूतियों का क्रेज नजर आ रहा है। दुकानदार पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मंगा लिए हैं। युवाओं में हैदराबादी टोपियों का खासा क्रेज नजर आ रहा है, जबकि महिलाओं को हैदराबादी जूतियां अधिक पसंद आ रही हैं। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों की टोपियां और जूतियां उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार मोहम्मद सलीम ने बताया कि बाजार में सामान्य टोपियां 60 से 100 रुपये तक बिक रही हैं, जबकि हैदराबादी टोपियों की कीमत 120 से 160 रुपये तक है। शाम के समय दुकानों पर युवाओं की भीड़ लग रही है। शहर के फुटवियर कारोबारी असलम के अनुसार रमजान के चलते दिन में बाजार अपेक्षाकृत शांत रहता है, लेकिन सुबह और शाम के समय ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। महिलाओं के बीच हैदराबादी जूतियों की अच्छी मांग है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी की जूतियां 500 से 1200 रुपये तक में उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि ईद करीब आने के साथ ही खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मंगाया गया है।

शहर के तकिया क्षेत्र में सजी फुटवियर की दुकानें । संवाद

शहर के तकिया क्षेत्र में सजी फुटवियर की दुकानें । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed