{"_id":"64cfe7cc9b6b5d5b6202eb24","slug":"shiv-devotees-will-throng-the-pagodas-today-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2277-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिवालयों पर आज उमड़ेंंगे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिवालयों पर आज उमड़ेंंगे शिवभक्त
विज्ञापन
जिलेभर में सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक होगा। अन्य तीर्थ स्थलों से कांवड़ लेकर आए कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। रविवार को कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के चलते बम भोले के जयकारों से हाईवे समेत तमाम रास्ते गूंजते रहे। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
जिले में प्राचीन शिव मंदिर बाबा भंवरनाथ, भैरो धाम मंदिर, दुर्वासा, दत्तात्रेय व अवंतिकापुरी धाम समेत आदि प्रमुख मंदिरों पर सोमवार को श्रद्धालु और कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दौर सुबह से शाम तक चलेगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में पुजारी और कमेटी स्टाफ की ओर से विशेष तैयारियां हुई हैं। शिवलिंग को बड़े ही सुंदर रूप में सजाया गया है।
कुछ स्थानों पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन होगा। सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियों के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों पर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमुख मंदिरों में स्वास्थ्य टीमें लगाई हैं, जो आपात स्थिति में कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार देंगी।
विज्ञापन
तमसा के जल से काशी विश्वनाथ का करेंगे जलाभिषेक
आजमगढ़। शहर के गौरीशंकर घाट से जीवनदायिनी तमसा के जल से वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। जिले के युवा श्रद्धालु आकाश गुप्ता, सोनू व आशुतोष सुबह ही सड़क मार्ग से निकल जाएंगे। वह सोमवार की सुबह वाराणसी पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। वह बिना किसी जूता चप्पल के निकले है।