फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Several including four doctors were found absent during inspection at District Hospital Azamgarh

जिला अस्पताल आजमगढ़ में निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सक समेत कई मिले अनुपस्थित

Thu, 08 Oct 2020 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Several including four doctors were found absent during inspection at District Hospital Azamgarh
लालगंज। लाख प्रयास के बाद भी सरकारी अस्पतालों से दुर्व्यवस्था खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एसडीएम के निरीक्षण में सीएचसी टीकारगाढ़ की पोल एक बार फिर खुली है। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सकों समेत कई ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण बृहस्पतिवार को एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. फणीस कुमार, डॉ. अमर बहादुर सिंह, डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. सुनील दत्त राय, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, आईटीसी सजल कुमार राय, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अखंड राय अनुपस्थित पाए गए। डॉ. शिवानी सिंह आठ दिन से तो सुनील दत्त राय तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे हैं। कोरोना काल में सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि वह अस्पताल टाइम से आएं। अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। दवाओं का स्टॉक, रजिस्टर, पर्ची काउंटर, कोरोना हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed