{"_id":"5875258d4f1c1b0c50ba8315","slug":"seven-children-ill-from-eating-the-fruit-of-jatropha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा का फल खाने से सात बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा का फल खाने से सात बच्चे बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भर्ती बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुरसराय गांव में मंगलवार की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गांव के सात बच्चों की हालत जेट्रोफा का फल खाने से खराब हो गई। उल्टी दस्त से परेशान बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है।
देउरपुर सराय गांव निवासी शुभम (9), खुश्बू (6) पुत्रगण बैजनाथ, आनंद (5), अरुण (7) पुत्रगण हरिनाथ, खुशी (5) पुत्री बैजनाथ, काजल (8), कृष्णा (3) पुत्रगण जगन्नाथ मंगलवार को गांव में खेलने के लिए निकले। इस दौरान वह खेलते गांव में लगाए गए जटरोफा के पेड़ों तक पहुंच गए। जहां उन्होंने खेल-खेल में ही जटरोफा के फलों को खा लिया। जेट्रोफा का फल खाने वाले बच्चों की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगी।
उनकी हालत देख परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। लेकिन काफी देर बाद भी जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।