फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   seven candidates have done nomination

समर्थकों संग नामांकन करने पहुंचे सात प्रत्याशी

Thu, 09 Feb 2017 11:48 PM IST
azamgarah
azamgarah Updated Thu, 09 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
seven candidates have done nomination
विधान सभा चुनाव में लालगंज क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बेचई सरोज ने किया नामांकन ।
नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को सपा, बसपा और भाजपा के कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जुलूस के साथ पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों को बैरिकेडिंग के पहले ही रोक लिया गया। इसके बाद प्रत्याशी अपने चार प्रस्तावकों के साथ नए कलेक्ट्रेट भवन के नामांकन कक्ष में पहुंच कर नामांकन किया। नामांकन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी कमला प्रसाद यादव ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

इससे पहले, उन्हें समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। नामांकन के बाद लौटते समय रास्ते में उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी बेचई सरोज ने समर्थकों के साथ पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी नफीस अहमद अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले नामांकन केंद्र पर पहुंच गए थे। उन्होंने समय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी श्याम बहादुर यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने नामांकन किया। उनके साथ निवर्तमान गोपालपुर के विधायक व मंत्री वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल निषाद ने समर्थकों के साथ पहुंच कर नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीदारगंज के भाजपा प्रत्याशी कृष्णमुरारी विश्वकर्मा जुलूस की शक्ल में नामांकन करने आए। चार प्रस्तावकों के साथ उन्होंने नामांकन कक्ष में जाकर अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।उधर, विधानसभा सगड़ी के सपा प्रत्याशी जयराम ने नामांकन पत्र लिया। इनके निर्दल और छोटी पार्टियों के छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। अतरौलिया में भाकपा के त्रिलोकनाथ और निर्दल तथा छोटी पार्टियों के चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कांत यादव आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक, रिजवाद भारती सर्वोदय पार्टी, निजामाबाद से रामकेश यादव ने क्रांतिदल से नामांकन पत्र लिया। विधानसभा मेंहनगर से कर्मवीर आजाद आल इंडिया मजलिसे मुस्लिमीन 2 सेट में नाम निर्देशन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed