फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   seminar

‘सही समय पर एकजुट हो संघर्ष करें अधिवक्ता’

Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
seminar
दी डिस्ट्रिक्स बार के शपथ ग्रहण समारोह को शुभारंभ करते अमरेंद्र नाथ सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणविजय यादव समेत समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन शत्रुघ्र चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हमे अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। एकता ही हमारी ताकत है, अपनी और समाज की लड़ाई लडने का जज्ब़ा सिर्फ अधिवक्ताओं में होता है। विशिष्ठ अतिथि बार कौंसिल उप्र के सदस्य पांचू राम मौर्या ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एकता बनाए रखने की सलाह दी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद आजमी ने कहा कि सही जगह और सही समय पर अधिवक्ता एक होकर संघर्ष करें। शपथ ग्रहण करने वालों में संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनकू कुशवाहा, रामजनम चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष इंद्रजीत राजभर, घनश्याम राय, कोषाध्यक्ष सैय्यद सादिक अली रिजवी, सह मंत्री प्रशासन अधिवक्ता शैलेश कुमार राय, सहमंत्री प्रशासन अभिमन्यु चौहान, सहमंत्री पुस्तकालय भीमराज मौर्य और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में रामचंदर राय, अरबिंद कुमार लाल, भूपेंद्र सिंह, नसीम अख्तर, वीरेंद्र सिंह, चंद्र प्रताप राय, कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों में अरुण कुमार श्रीवास्तव, अयाज अहमद, बृजेश कुमार यादव, ज्ञान चंद्र यादव, पंकज कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और मंत्री अनिल कुमार राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव मंत्री नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह सहित जनपद के विभिन्न तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed