{"_id":"6a08ba4e7bf994f1b603b964","slug":"seminar-and-oath-taking-ceremony-held-in-cmo-auditorium-on-national-dengue-day-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-150304-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ सभागार में हुई संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ सभागार में हुई संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा के निर्देशन में सीएमओ सभागार में संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सीएमओ कार्यालय, मलेरिया विभाग सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए डेंगू रोकथाम, स्वच्छता एवं जनजागरूकता की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान “हर रविवार, मच्छर पर वार” अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
एडिशनल सीएमओ डॉ. अब्दुल अजीज ने कहा कि डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कूलर, गमले, पुराने टायर एवं अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें, जिससे डेंगू के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ/नोडल वेक्टर बार्न डॉ. अविनाश झा ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ एवं रुके हुए पानी में पनपता है और दिन में काटता है। उन्होंने लोगों से पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छररोधी उपाय अपनाने तथा सप्ताह में एक दिन घर एवं आसपास जमा पानी की सफाई करने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, आंखों के पीछे दर्द अथवा त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में पाथ की रीजनल कोऑर्डिनेटर ओजस्विनी त्रिवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, मलेरिया निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।