फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   See Ramayana, Mahabharata to defeat Corona

कोरोना को हराने के लिए देखें रामायण, महाभारत

Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
See Ramayana, Mahabharata to defeat Corona
जहानागंज के रामपुर में पूर्व पीएम चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि देते एमएलसी यशवंत सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि कोरोना को हराने के लिए कम से कम तीन मई तक रामायण देखें, महाभारत देखें और परमेश्वर से दिन रात प्रार्थना करें कि वह जल्द कोरोना से मुक्ति दिलाए।
विज्ञापन

जहानागंज में राष्ट्र पुरुष चंद्रशेखर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि कोरोना से इस समय देश अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है। इससे निवारण का एक मात्र रास्ता सफल लॉकडाउन है। उन्होंने बताया है कि चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सभा और सेमिनार 8 जुलाई को होगा। कहा कि कोरोना के खिलाफ युद्ध में सरकार हम सभी लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दिन रात एक किए हुए हैं। इसलिए लॉकडाउन को सफल बनाइए और कोरोना को हराइये। उन्होंने कहा कि किसान कटाई के लिए निकलें, लेकिन सामाजिक दूरी बनाए रखें। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह, प्रबंधक ब्रजेश, कोषाध्यक्ष लालबहादुर सिंह लालू, अशोक पांडेय, सुनील सिंह बल्लू, रमेश कन्नौजिया, राम अवतार जायसवाल, झब्बू सिंह, उदय शंकर चौरसिया, बंगाली यादव, भोभल यादव, मदन पांडेय, अतुल चौबे, चंचल चौबे, अनिल पाल, राहुल पाल, वीरेंद्र राजभर, अमित सिंह ,पप्पू पाल और बबलू राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed