{"_id":"66411e1d58967ea9b40f8ac4","slug":"school-children-will-also-be-proficient-in-sports-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-115324-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेलकूद में भी दक्ष होंगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेलकूद में भी दक्ष होंगे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में खेलकूद की विविध गतिविधियां होंगी। साथ ही, विद्यालय से लेकर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। विभाग ने इस बाबत सभी विद्यालयों को बजट दे दिया है।
जिले में बेसिक शिक्षा के 2706 विद्यालय हैं। इनमें करीब सवा चार लाख विद्यार्थी प़ढ़ते हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों की शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब उन्हें खेलों में भी दक्ष बनाया जा रहा है। खेल स्पर्धाओं के आयोजन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। जुलाई के तीसरे सप्ताह से अगस्त के तृतीय सप्ताह के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बीएसए को प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए जाने के साथ ही धनराशि भी आवंटित की गई है। यह धनराशि पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है, जो ब्लॉक और जिला स्तर पर मिली है।
-- -
5000 प्राथमिक को तो 10000 उच्च प्राथमिक विद्यालय को मिले आजमगढ़। जनपद को खेल सामग्री खरीदने के लिए के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रति प्राथमिक विद्यालय पांच हजार व प्रति उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
ये होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं : कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए हॉकी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, जिमनास्टिक, कबड्डी, योगासन, व्यायाम, खो-खो, ताइक्वांडो के साथ-साथ लोकगीत, लोकनृत्य, अंत्याक्षरी प्रतियोगिताएं होंगी। इनका आयोजन जुलाई से सितंबर के बीच अलग-अलग वर्ग में विद्यालय, न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला व मंडल स्तर पर होगा। 30 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
-- -
खेलकूद को हर दिन की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इससे बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को खेलों में पारंगत बनाया जा सकेगा। - समीर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।