मेजवां/अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के हेरा पब्लिक स्कूल फदगुदिया में शनिवार को स्कूली बच्चों ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को मास्क पहनने और सेनेटाइजर से हाथ धुलने की सलाह दी गई।
स्कूल के छात्र नबील शाहिद, अरहम शाहिद और शिजा शाहिद द्वारा हाथ में तख्ती लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सभी छात्रों को मास्क और सेनेटाइजर दिया गया। मुंह पर मास्क और हाथ में सेनेटाइजर लगाकर कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए साफ सफाई के साथ जागरुकता जरूरी है। स्कूल के प्रिंसिपल फैज अहमद को अरहम शाहिद और शाहआलम को नबील शाहिद ने मास्क लगाया। फैज अहमद ने कहा कि इससे बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें, सफाई पर विशेष ध्यान दें, हाथ को साबुन से कई बार धुलें, चेहरे पर बार बार हाथ न लगाएं, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। किसी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लें। रैली में स्कूल के प्रिंसिपल फैज अहमद, अध्यापक शाहआलम सहित तमाम अध्यापक और छात्र-छात्राएं थी।