फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sagdi MLA accused of negligence in stumbling

सगड़ी विधायक ने ठोकर निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप

Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sagdi MLA accused of negligence in stumbling
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ में कटे गांगेपुर बांध का निर्माण चल रहा है। शनिवार को सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने एक बार फिर इसका निरीक्षण किया। उन्होंने ठोकर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गांव को बचाने के लिए ठोकर के निर्माण में लापरवाही हो रही है। अधिशासी अभियंता ने निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। साथ ही 17 मार्च के बाद से काम बंद है। इस तरह काम हुआ तो महुला गढ़वल बांध को बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। कई गांव कटान की जद में आ जाएंगे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने कहा के सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था कर दी गई है। काम शुरू होते ही कैमरे लग जाएंगे। संतोष सिंह टीपू, आशीष, सतीश, अरविंद, मिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed