फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural health centers are spreading disease instead of health

Azamgarh News: सेहत की जगह बीमारी बांट रहे ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rural health centers are spreading disease instead of health
सीएचसी रानीपुर में गंदगी अंबार। संवाद
लोगों की सेहत की जिम्मेदारी संभालने वाले ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ही बीमारी को न्योता दे रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायती राज विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत लोगों को साफ-सफाई रखने और मच्छरजनित व अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में ही सफाई व्यवस्था बदहाल है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा और गंदगी फैली है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर घास-फूस उगी होने से परिसर में मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। जिले में 23 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) समेत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मेहनाजपुर, बरदह, छाऊं, मेंहनगर, देवगांव, अजमतगढ़, पवई, मुबारकपुर, जीयनपुर, फूलपुर, परशुरामपुर, कोयलसा, बिलरियागंज, अतरौलिया, जहानागंज, हरैया, तहबरपुर, मार्टीनगंज, लाटघाट और सठियांव समेत कई केंद्रों पर बाहर से अस्पताल परिसर कुछ हद तक साफ नजर आता है, लेकिन अंदर पहुंचने पर स्थिति अलग दिखती है।
परिसर में दवाइयों के रेपर सहित कहीं-कहीं मेडिकल वेस्ट भी फेंके हुए दिख जाते हैं। हालांकि मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए लगाई गई फर्म की गाड़ी प्रतिदिन वेस्ट ले जाती है। कहीं अस्पताल परिसर के किनारे कूड़े का ढेर लगा है तो कहीं लंबे समय से घास-फूस की सफाई नहीं हुई है।
बरसात के बाद कई स्थानों पर जमा पानी और उगी झाड़ियों से मच्छरों के पनपने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भी संक्रमण की चपेट में आने के खतरे से पूरी तरह मुक्त नहीं हैं।
--
कागजों में लगी है चार हजार सफाईकर्मियों की फौज
जिले की 1810 ग्राम पंचायतों में 4050 सफाईकर्मी तैनात हैं। संचारी अभियान में प्रत्येक सफाईकर्मी की क्लस्टरवार ड्यूटी साफ-सफाई के लिए लगाई गई है। साफ-सफाई को लेकर ग्राम पंचायतों का हाल तो बेहाल है, लेकिन सरकारी अस्पताल भी इससे अछूते नहीं हैं। करीब सभी अस्पतालों में घास-फूस उगी हुई है। न तो इसकी सुधि स्वास्थ्य विभाग को है और न ही पंचायती राज विभाग को।
--
सीएचसी सगड़ी में जमी है घासफूस
सगड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई तो प्रतिदिन होती है, पर परिसर में जगह-जगह घास जमी हुई है। बारिश के दौरान परिसर में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। इससे यहां बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जो मच्छरों का बसेरा बनी हुई है।
--
संचारी पखवाड़ा के बावजूद सीएचसी परिसर में भारी गंदगी
अहरौला। संचारी पखवाड़ा के बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के बगल में झाड़ियों का अंबार है। वहीं परिसर में ही बने आवासीय भवनों की चारदीवारी के अंदर और चारदीवारी के बाहर भारी गंदगी फैली हुई है। आवासीय गेट पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। संचारी पखवाड़े के बावजूद भी न तो संक्रमण से बचने के लिए दवाइयों का छिड़काव किया गया और न ही गंदगी को ही साफ कराया गया है। गंदगी से अस्पताल सहित आसपास संक्रमण को दावत दे रही है।
--
फर्श टूटे, परिसर में उगी झाड़ियां और जगह-जगह जलभराव
बरदह। सीएचसी परिसर में जगह-जगह गंदगी और झाड़-झंखाड़ है। कई स्थानों पर पानी भरा होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र की इमारत की हालत भी ठीक नहीं है। कई जगह फर्श टूटे हुए हैं और भवन में मरम्मत की जरूरत दिखाई दे रही है। परिसर के पीछे और खाली स्थानों में घनी झाड़ियां उग आई हैं। अधीक्षक सोमेश रंजन मिश्रा ने बताया कि अस्पताल परिसर में पहले साफ-सफाई कराई गई थी। बरसात के कारण दोबारा झाड़ियां उग आई हैं। जल्द ही पूरे परिसर की सफाई कराई जाएगी।
--
सीएचसी में लगा कूड़े का अंबार
बूढनपुर। सीएचसी रानीपुर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल के बगल में और पीछे की तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसमें आग लगा दी जाती है और पूरे परिसर में धुएं का गुबार फैल जाता है। यहां आने-जाने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
--
सरकारी अभियान केवल कागजों पर ही चलाकर गांव-गांव सफाई कर दी जा रही है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। सरकारी भवनों के परिसर में गंदगी से पटे हैं। राजेश राय, चौकी।
--
निजीकरण को बढ़ावा मिलने में केवल सरकारी सुस्ती ही मुख्य कारक है। निजी अस्पताल बराबर चमकते रहते हैं, पर सरकारी अस्पताल तो खुद बीमारी के घर हैं। अमित तिवारी, बरदह।

-- वर्जन
संचारी रोग अभियान में सभी स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके लिए सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ।
--
सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किए गए हैं कि सभी सरकारी भवनों सहित ग्राम पंचायतों में वृहद अभियान और छिड़काव किया जाना है। कर्मियों की क्लस्टरवार ड्यूटी लगाकर सफाई कराई जा रही है। जहां भी शिकायत मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी। कुमार अमरेंद्र, डीपीआरओ।

सीएचसी रानीपुर में गंदगी अंबार। संवाद

सीएचसी रानीपुर में गंदगी अंबार। संवाद

सीएचसी रानीपुर में गंदगी अंबार। संवाद

सीएचसी रानीपुर में गंदगी अंबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed