फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rupees and jewellary stolen from jewellary shop

आभूषण की दुकान से रुपये और गहने चोरी

Thu, 23 Jan 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Rupees and jewellary stolen from jewellary shop
कप्तानगंज चौक पर मौर्य कांप्लेक्स में ज्वेलरी की दूकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : AZAMGARH
कप्तानगंज। कस्बे के मुख्य चौक पर स्थित मौर्य कांप्लेक्स में आभूषण की दुकान का शटर चांड़कर बुधवार की रात चोर 15 सौ रुपये नगद, 15 ग्राम पुराना सोना, आठ किलो चांदी, एक लैपटॉप आदि चुरा लिया। जहां चोरी हुई वहां 24 घंटे पुलिस पिकेट की ड्यूटी रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। मुआयना कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी गांव निवासी दीपक सेठ की कप्तानगंज मुख्य चौक स्थित मौर्या कांप्लेक्स में आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात दीपक अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को चोर कटरे के पीछे से घुसे और दीपक सेठ के दुकान का शटर चांड़कर भीतर घुस गए। चोर अंदर रखा गया 15 सौ रुपये नगद, 15 ग्राम सोना, आठ किलो चांदी, एक लैपटॉप आदि चुरा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। बृहस्पतिवार की सुबह दीपक दुकान खोलने पहुंचा तो दंग रह गया। सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची और फारेंसिक टीम को बुलाकर मौके का जायजा लिया। बाजारवासियों के मुताबिक कप्तानगंज मुख्य चौक बाजार का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। यहां पर 24 घंटे पुलिस की पीकेट तैनात रहती है। इसके बाद भी यहां चोरी की घटना होने से पुलिस के सुरक्षा ड्यूटी की भी पोल खुल गई है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज आदि के जरिए चोरों की पहचान करते हुए जल्द से जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया गया है।

कप्तानगंज चौक पर मौर्य कांप्लेक्स में ज्वेलरी की दूकान में चोरी की खबर के बाद लगी लोगों की भीड़।

कप्तानगंज चौक पर मौर्य कांप्लेक्स में ज्वेलरी की दूकान में चोरी की खबर के बाद लगी लोगों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed