{"_id":"677ce60b2bb356cdd10155ea","slug":"robbery-at-liquor-shop-and-miscreants-beat-up-salesman-in-azamgarh-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बदमाश बेखौफ: दुकान में घुसकर तीन पेटी शराब और 45 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बदमाश बेखौफ: दुकान में घुसकर तीन पेटी शराब और 45 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर सेल्समैन को पीटा
Tue, 07 Jan 2025 02:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:01 PM IST
सार
आजगढ़ जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि रौनापार थाना क्षेत्र के केवटिया गांव में शराब की दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के केवटिया गांव में स्थित देशी शराब की दुकान में मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने न सिर्फ तीन पेटी शराब व 45 हजार रुपये लूटे बल्कि सेल्समैन के साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि इन्हीं अभियुक्तों द्वारा बिलरियागंज में भी शराब के ठेके पर लूट की गई थी।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र के केवटिया गांव में स्थित देशी शराब की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश शराब की दुकान पर आए और तीन पेटी शराब व पेटी में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। वहां मौजूद सेल्समैन ने उनका विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
लूट की सूचना मिलते ही रौनापार थाना प्रभारी व सीओ सगड़ी भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं, एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उक्त बदमाशों ने ही बिलरियागंज में शराब की दुकान में हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन