{"_id":"6047b5378ebc3ed3a3408eab","slug":"road-of-silk-city-will-be-gallop-azamgarh-news-vns5790316191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेशमी नगरी की सड़क होगी सरपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेशमी नगरी की सड़क होगी सरपट
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील में रेशम नगरी के नाम से विख्यात मुबारकपुर को अब चौड़े मार्ग से जोड़ा जाएगा। वर्षों पहले बने शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग की सुध शासन स्तर से ली गई है। शासन ने 13.75 करोड़ की लागत से मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्तावित परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह मार्ग कई गांवों के साथ ही जनपद की दूसरी नगरपालिका मुबारकपुर को भी जोड़ता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही साड़ी व्यापारियों को सुविधा होगी।
सठियांव ब्लाक के रेशम नगरी के नाम से प्रसिद्ध मुबारकपुर को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग मुबारकपुर-शाहगढ़ की दूरी लगभग नौ किलोमीटर है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2015 में हुआ था। यह मार्ग ग्राम पंचायत शाहगढ़, जमुड़ी, मोहब्बतपुर, बम्हौर, इस्लामपुरा और मुबारकपुर नगरपालिका आदि को आपस में जोड़ता है। अभी यह 3.70 मीटर चौड़ा सिंगल मार्ग है। इस पर कई मोड़ हैं, जिसके कारण अक्सर हादसे होते हैं। इस मार्ग को चौड़ा करने की जरूरत जताई जा रही थी। मुबारकपुर अपने रेशमी साड़ी उद्योग को लेकर चर्चित है। यहां बनने वाली रेशमी साड़ियां देश के विभिन्न हिस्सों में जाती हैं। शासन की ओर से 8.90 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 13.75 करोड़ की लागत से इस मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। पहली किस्त के रूप में शासन से 50 लाख की धनराशि भी जारी हो गई है। विभाग की ओर से मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मार्ग को अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विवि तक जाने का भी विकल्प मिलेगा
आजमगढ़। मार्ग के चौड़ीकरण से साड़ी व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जनपद में प्रस्तावित राज्य विवि के लिए भी इस मार्ग पर स्थित मोहब्बतपुर में भूमि ली गई है। हालांकि विश्वविद्यालय के लिए अलग से रास्ता बनाने के लिए भूमि खरीदी गई है। इस पर नया रास्ता बनेगा। मुबारकपुर-शाहगढ़ मार्ग से भी विवि तक जाने के लिए विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण हटेंगे
आजमगढ़। शाहगढ़-मुबारकपुर के बीच शाहगढ़ के पास और मुबारकपुर में भी अतिक्रमण हटाना पड़ सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण में बाधक बनने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
शासन की ओर से मुबारकपुर-शाहगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। धनराशि प्राप्त होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। मार्ग में बाधक बनने वाले अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। - आफताब आलम, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड।