फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in Azamgarh one person killed and his friend injured after unknown vehicle hit his bike

आजमगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 18 Oct 2021 02:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 02:53 PM IST
सार

आजमगढ़ के बनकटिया गांव निवासी आमोद कुमार (30) रविवार रात साढ़े आठ बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। वापसी के क्रम में गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी मो. रफी की बाइक पर सवार हो गया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Road accident in Azamgarh one person killed and his friend injured after unknown vehicle hit his bike
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी आमोद कुमार (30) पुत्र राजपत रविवार रात साढ़े आठ बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। सब्जी लेने के बाद वह गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी मो. रफी के साथ बाइक से घर जा रहा था। अभी वह शारदा सहायक नहर पुल पर ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

पढ़ेंः जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक, डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभार रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।  जिला अस्पताल लाए जाने के दौरान आमोद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं मो. रफी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हादसे को दावत देते हाईवे किनारे खड़े ट्रक

 घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने आमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लाटघाट से कांखभार के बीच सड़क किनारे काफी संख्या में ट्रक खड़े रहतें हैं। जिस कारण अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। आरोप लगाया कि खई लोगों की मौत के बाद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed