फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in Azamgarh Family members staged road blockade following death of young man and injuries wife

यूपी: हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर; नाराज परिजनों ने किया सड़क जाम; कार्रवाई के आश्वासन पर माने

Mon, 12 Oct 2026 08:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 12 Oct 2026 08:13 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग डेढ़ घंटे बाधित रहा। 24 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने। 

विज्ञापन
Road accident in Azamgarh Family members staged road blockade following death of young man and injuries wife
सड़क हादसे के बाद परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में सड़क हादसे में पति की मौत और पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने से नाराज परिजनों ने सोमवार शाम गुजरपार चट्टी पर शव रखकर मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे जाम समाप्त हुआ। रविवार रात भोजन के बाद टहल रहे दंपती को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गुजरपार गांव निवासी मुन्नीलाल (45) रविवार रात करीब 3.30 बजे अपनी पत्नी सुमन देवी (43) के साथ भोजन करने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर मुन्नीलाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नीलाल के पुत्र विपिन कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुबारकपुर थाने में तहरीर दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोमवार शाम करीब चार बजे शव लेकर गुजरपार चट्टी पहुंचे और मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

Trending Videos

जाम की सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जीयनपुर और सिधारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम करीब 5.30 बजे जाम समाप्त हुआ। 

जाम के कारण चट्टी से जीयनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर और मुबारकपुर की ओर करीब 700 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed