{"_id":"693c7023654629baad01cdc8","slug":"revenue-inspector-arrested-for-accepting-a-bribe-of-five-thousand-rupees-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-142069-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राजस्व निरीक्षक पांच हजार की घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राजस्व निरीक्षक पांच हजार की घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
15 घूस लेते गिरफ्तार राजस्व कर्मी जयप्रकाश यादव। संवाद
आजमगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन) की जनपद इकाई ने शुक्रवार को मार्टीनगंज तहसील परिसर में तैनात राजस्व निरीक्षक (पट्टा बाबू) जयप्रकाश यादव को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी तहसील परिसर के प्रथम तल स्थित रिकॉर्ड रूम में दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई।
शिकायतकर्ता अबुशाद निवासी रसूलपुर तुंगी, थाना बरदह ने एंटी करप्शन को दी गई, शिकायत में आरोप लगाया था कि नीलामी के माध्यम से आवंटित पोखरे के पट्टे की स्वीकृति आदेश कराने के लिए राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।
टीम प्रभारी कमलेश कुमार पासवान ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही आरोपी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की रकम ली एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की नोट भी बरामद कर ली गई। राजस्व निरीक्षक पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ सरायमीर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान टीम में निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी, निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, निरीक्षक संजय त्रिपाठी तथा उपनिरीक्षक मुहम्मद ताहिर हुसैन खान आदि शामिल रहे।
इस वर्ष पकड़े जा चुके हैं 11 घूसखोर
आजमगढ़। एंटी करप्शन टीम ने इस वर्ष अब तक सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के 11 मामले पकड़े हैं। पिछले 11 महीने में आजमगढ़ भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना (एंटी करप्शन) की टीम ने जो 11 कार्रवाई की है उनमें सर्वाधिक मामले तहसीलों से जुड़े हैं। इस मामले में सबसे अधिक राजस्व कर्मी पुलिस टीम के हाथ लगे हैं। इनके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।