फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reservation is not a handout; it is a right granted by Babasaheb's Constitution: Sangram Yadav

आरक्षण कोई भीख नहीं, बाबा साहब के संविधान ने दिया अधिकार : संग्राम यादव

Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Reservation is not a handout; it is a right granted by Babasaheb's Constitution: Sangram Yadav
अहरौला के आलमपुर गांव में पीडीए के महापंचायत को संबोधित करते विधायक डॉ. संग्राम यादव। स्रोत-पार - फोटो : 1
अहरौला। आलमपुर ग्रामसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में पीडीए महापंचायत में चौहान समाज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं, बल्कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से मिला संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक नियमों का पालन नहीं कर रही है। पांच साल बाद भी पंचायत चुनाव नहीं कराए जा सके। यदि समय से चुनाव हुए होते तो गांवों में नए प्रधान, प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जा चुके होते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक अधिकारों का अपमान कर रही है। कहा कि उनके नेता अखिलेश यादव लगातार पिछड़े और शोषित समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पीडीए समाज की एकजुटता आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक बदलाव लाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से पीडीए के साथ जुड़कर एकजुट रहने का आह्वान किया। विधायक ने रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में युवाओं को पर्याप्त नौकरियां नहीं मिल रही हैं और शिक्षकों समेत विभिन्न विभागों में पद रिक्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास और रोजगार के बजाय जाति-धर्म के मुद्दों पर लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। इस दौरान प्रमुख शकील अहमद, महेंद्र चौहान, गरीब यादव, कृष्णदेव चौहान, प्रभुदीन यादव, रामपलट गुप्ता, राजेश चौहान, हरिकेश यादव, संतोष यादव डाल्टन, प्रधान फूलमती देवी, मनीषा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता कैलाश चौहान ने और संचालन जेपी यादव फौजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed