{"_id":"587a680f4f1c1b222aba8c0d","slug":"remembered-on-anniversary-poet-kaifi-azmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए शायर कैफी आजमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए शायर कैफी आजमी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए शायर कैफी आजमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील शायर कैफी आजमी का 97वीं जयंती शनिवार को मेजवां स्थित फतेह मंजिल में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लघुनाटिका सबसे सस्ता गोश्त की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गौतम और सोसायटी के उपप्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने कैफी आजमी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान फतेह मंजिल में शायर कैफी आजमी के जीवन में इस्तेमाल किए गए सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने के लिए भीड़ जुटी थी।
कैफी आजमी गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित लघु नाटिका सबसे सस्ता गोश्त का मंचन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गौतम ने कहा कि कैफी साहब के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
सोसायटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि आज कैफी आजमी की ही बदौलत मेजवां गांव में वह हर एक सुख-सुविधा है जो एक आदर्श गांव में होनी चाहिए। संचालन जितेंद्र कुमार पांडेय एडवोकेट ने किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल, संयोगिता, गोपाल, प्रधान राम मिलन प्रजापति, सीताराम, हरिलाल, सुरेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।