फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief from cloudy in the morning, then in the afternoon, the sun sweated

Azamgarh News: सुबह बदली से राहत तो दोपहर में धूप ने निकाला पसीना

Tue, 23 May 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relief from cloudy in the morning, then in the afternoon, the sun sweated
जिले में पिछले कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। चिलचिलाती धूप से लोगों का घर से निकलना दुश्वार था। लेकिन, मंगलवार की सुबह आसमान में काले बादलों और तेज पुरवा हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ दोपहर में बादल गायब हो गए और चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर डाला। ऐसे में मौसम में बदलाव की आस लगाए लोगों के हाथ मायूसी ही लगी। मौसम दिन प्रतिदिन अपने तेवर बदल रहा है। तापमान के ऊपर नीचे होने से लोग बीमारी की जद में भी आ रहे हैं। मंगलवार को मौसम में बदलाव हुआ और सुबह से तेज पुरवा हवाओं के साथ छाई बदली ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। हालांकि बादलों की आंखमिचौली चलती रही। दोपहर तक आसमान से काले बादल गायब हो गए और उसका स्थान तीखी धूप ने ले लिया। ऐसे में लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। आवाजाही कम होने से सड़कों पर सन्नाटा हो गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, जिन लोगों को मौसम बदलने का अंदेशा था वह सुबह से ही इस आस में थे कि मौसम की तब्दीली उन्हें गर्मी से सुकून दिलाएगी। लेकिन यह भ्रम साबित हुआ। अचानक दोपहर में बादल गायब हो गए और तीखी धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर डाला। अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को गर्मी से सुकून देने के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed