फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reduction continues in Ghaghra, erosion intensified in coastal villages

घाघरा में घटाव जारी, तटवर्ती गांवों में कटान तेज

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Reduction continues in Ghaghra, erosion intensified in coastal villages
घाघरा नदी सगड़ी तहसील के परसिया गांगेपुर में कर रही कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव का क्रम निरंतर जारी है। सोमवार को विगत 24 घंटे में डिघिया गेज पर चार सेमी तो बदरहुंआ गेज पर छह सेमी की घटोत्तरी दर्ज की गई। वहीं नदी के तटवर्ती गांवों में कटान जारी है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

रविववार को डिघिया गेज पर घाघरा का जलस्तर 69.94 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को चार सेमी घटकर 69.90 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर रविवार को नदी का जलस्तर 70.58 मीटर दर्ज किया गया था सोमवार को छह सेमी घटकर 70.52 मीटर हो गया। जलस्तर भले ही घट रहा है तटवर्ती गांवों में कटान को देख ग्रामीण सहमे हुए हैं। वहीं प्रशासन भी बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा है। बाढ़ से जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर महुला गढ़वल बांध और घाघरा नदी के बीच में प्रभावित रहती हैं। तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के 134 गांवों में 30 से 35 गांव ना चिरागी हैं। इन गांवों के 115000 जनसंख्या प्रभावित हो सकती है और लगभग 73000 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने 10 बाढ़ चौकियों को स्थापित किया है और 65 बाढ़ शरणालय स्थल बनाने की तैयारी में है। इसके अलावा 92 राहत शिविर भी बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 280 नावों को अलर्ट करते हुए ग्रामीण इलाकों में नावों के नाविकों को अलर्ट किया गया है। पशुओं के चारे की संपूर्ण व्यवस्था कर ली गई है और उसका टेंडर भी हो गया है। आर्मी को सूचित कर दिया गया है। दो एंबुलेंस आर्मी के लिए और दो एंबुलेंस जनता की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। 15000 खाद्यान्न पैकेट किट की व्यवस्था की गई है। सभी कर्मचारियों को लाइफ जैकेट, टॉर्च आदि वितरित किया जा चुका है। 250 तिरपाल 20 वर्ग मीटर का व्यवस्था कर ली गई है सभी कोटेदारों को अलर्ट किया गया है कि समय से किरासन तेल आज की व्यवस्था तैयार रखें। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के तटवर्ती गांव सब से प्रभावित होने वाले देवारा खास राजा चक्की हाजीपुर अचल नगर कूड़ासन आओ घर गंज आदि करीब 20 गांव की करीब 25000 आबादी शुरू में ही प्रभावित हो जाती है। सगड़ी तहसील में करीब 30 से 35 किमी घाघरा नदी के तटवर्ती इलाके प्रभावित होते हैं।तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया बाढ़ की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। गोताखोर, नाव, दवाओं की व्यवस्था, लाइफ जैकेट, राशन पैकेट, लंच पैकेट की पूरी तैयारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed